कांग्रेस सांसद ने काबुल गुरुद्वारा हमले को लेकर विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा

विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में बाजवा ने सरकार से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि 25 मार्च को हुए हमले की निष्पक्ष जांच को लेकर सभी कदम उठाए जाएं।

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप बाजवा ने सरकार से आग्रह किया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ काम करे कि पिछले महीने काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले की जांच में पाकिस्तान का कोई हस्तक्षेप न हो।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में बाजवा ने सरकार से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि 25 मार्च को हुए हमले की निष्पक्ष जांच को लेकर सभी कदम उठाए जाएं।

इस हमले में 25 सिख मारे गए थे और आठ अन्य घायल हुए थे।

पाकिस्तान ने पूर्व में अफगानिस्तान से मांग की थी कि वह आईएसआईएल-खुरासन के सरगना तथा हमले के कथित मास्टरमाइंड असलम फारूकी को उसे सौंप दे। लेकिन अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की मांग को ठुकरा दिया था।

इस्लामाबाद का दावा है कि फारूकी पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

बाजवा का मानना है कि पाकिस्तान की यह मांग आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता से संबंधित सूचना को छिपाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को अफगानिस्तान से अपने यहां लाने के पाकिस्तान के प्रयासों का जांच पर नकारात्मक असर पड़ेगा तथा इससे अफगानिस्तान में सिखों की सुरक्षा को और नुकसान होगा।

बाजवा ने यह भी कहा कि यदि फारूकी को पाकिस्तान को सौंप दिया जाता है तो हमले से संबंधित एनआईए के मामले पर भी असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि इसलिए विदेश मंत्री को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने चाहिए कि जांच में पाकिस्तान का कोई हस्तक्षेप न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\