देश की खबरें | केरल में कांग्रेस विधायकों ने बजट प्रस्तावों के खिलाफ विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बजट प्रस्तावों के खिलाफ विरोध तेज करते हुए कांग्रेस के चार विधायकों ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरना दिया।

तिरुवनंतपुरम, छह फरवरी केरल में बजट प्रस्तावों के खिलाफ विरोध तेज करते हुए कांग्रेस के चार विधायकों ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरना दिया।

वित्त मंत्री के एन बालगोपाल द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए बजट पर सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझलनादन, शफी प्रमाबिल, नजीब कंथापुरम और सी आर महेश ने विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरना दिया।

कुझलनादन ने कहा कि विपक्ष तब तक प्रदर्शन जारी रखेगा, जब तक सरकार ईंधन पर उपकर लगाने के फैसले को वापस नहीं ले लेती।

पेट्रोल, डीजल और शराब पर उपकर लगाने के वाम सरकार के फैसले को लेकर केरल में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन बरकरार है। सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा भवन तक एक विरोध मार्च निकाला, जिसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

हालांकि, वाम सरकार ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि इस तरह के प्रावधानों की घोषणा इसलिए की गई है, क्योंकि राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की नीतियों के चलते बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

बजट में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर दो रुपये प्रति लीटर की दर से सामाजिक सुरक्षा उपकर लगाने का प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\