देश की खबरें | बिजली संकट के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में बिजली संकट के मुद्दे पर कांग्रेस के विधायकों ने बृहस्पतिवार को सदन में हंगामा और नारेबाजी की। वहीं सरकार ने कहा कि उसके कार्यकाल में बिजली उत्पादन संयंत्रों को अधिक क्षमता से परिचालन किया गया है।

जयपुर, 18 जुलाई राज्य में बिजली संकट के मुद्दे पर कांग्रेस के विधायकों ने बृहस्पतिवार को सदन में हंगामा और नारेबाजी की। वहीं सरकार ने कहा कि उसके कार्यकाल में बिजली उत्पादन संयंत्रों को अधिक क्षमता से परिचालन किया गया है।

शून्यकाल में बूंदी से कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने पर्ची के माध्यम से ये मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान की इतनी खराब हालत है, फिर भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के दृष्टिकोण और सोच के अभाव तथा व्यवस्था के अभाव के कारण पूरा राजस्थान परेशान है। लोग आंदोलन-प्रदर्शन कर रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है।'

इस पर जवाब देते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार ने कुशल प्रबंधन से विद्युत उत्पादन संयंत्रों को अधिक क्षमता से संचालित किया है।

उन्होंने कहा कि यदि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अन्य प्रदेशों व एजेंसियों के साथ बैंकिंग करार नहीं किया जाता तो राज्य की जनता को बिजली कटौती की समस्या से नहीं जूझना पड़ता।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कुछ कहना चाहा और कांग्रेस के दूसरे विधायक भी बोलने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री का उत्तर सुनना पड़ेगा। इसको लेकर काफी देर हंगामा व नारेबाजी चलती रही।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर भी विपक्ष व सत्ता पक्ष ने एक दूसरे पर कटाक्ष किए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यह प्रकरण छेड़ते हुए कहा,‘‘कृषि से जुड़ा हुआ मामला है। मैं तो यह पूछना चाहता हूं कि क्या सरकार कृषि मंत्री जी ने जो इस्तीफा दिया है उसको स्वीकार करने करने का विचार रखती है।’’

इसको लेकर दोनों ओर के कुछ विधायक बोलने लगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वे मीणा अभी छुट्टी पर हैं, इसी सदन ने उनकी छुट्टी स्वीकार की है। इसलिए उनपर कोई प्रश्न नहीं आ सकता।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का सभी लोग सम्मान करते हैं, वे हर बात पर बोलेंगे तो सम्मान नहीं रह जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य में लोकसभा चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने अपरिहार्य कारणों से सदन की बैठकों से अनुपस्थित रहने की अनुमति ली है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट