कांग्रेस विधायक शर्मा ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बताया लापता

शर्मा ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कोरोना संकट के दौर में लोगों को खाने, चिकित्सा सहायता और ई-पास आदि के लिए निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मदद की जरुरत है तो ऐसे में वह भोपाल से गायब हैं।’’

जमात

भोपाल, 14 मई भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर लापता करार देते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के इतने अहम समय में जब लोगों को उनकी सेवाओं की सबसे ज्यादा जरुरत है, मैदान से उनका लापता होना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।

शर्मा ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कोरोना संकट के दौर में लोगों को खाने, चिकित्सा सहायता और ई-पास आदि के लिए निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मदद की जरुरत है तो ऐसे में वह भोपाल से गायब हैं।’’

उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता ने उनको बड़े अंतर से विजयी बनाया और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं लेकिन वास्तव में यह बेहद दुखद है कि वह इतने अभूतपूर्व संकट की घड़ी में वह कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं।

हालांकि भोपाल के पूर्व सांसद और प्रज्ञा के करीबी आलोक संजर ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि शर्मा को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। वह (प्रज्ञा) अपने स्वास्थ्य मामलों के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।’’

संजर ने बताया कि प्रज्ञा ने बुधवार को पार्टी नेताओं की कोविड-19 के संबंध में बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया था। इसमें वह स्वयं (संजर) भी मौजूद थे।

जब इस बारे में शर्मा को बताया गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सहानुभूति उनके साथ है लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को इस संकट के समय सहायता मिल सके। लोगों को भोजन, ई-पास और अन्य बातों के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी लोगों की मदद करने नहीं आया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी