देश की खबरें | चार निगमों में कांग्रेस के महापौर, दो में भाजपा उम्मीदवार जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव मंगलवार को हुआ। सत्तारूढ़ कांग्रेस चार निगमों में अपने महापौर बनाने में सफल रही है जबकि दो निगमों में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, नौ नवम्बर राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव मंगलवार को हुआ। सत्तारूढ़ कांग्रेस चार निगमों में अपने महापौर बनाने में सफल रही है जबकि दो निगमों में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर के जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस की दिव्या सिंह को हराया जबकि जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर जीतीं। यहां भाजपा की कुसुम यादव दूसरे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

इसी तरह जोधपुर शहर के जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की कुंती परिहार महापौर चुनी गयी हैं। यहां भाजपा की संगीता सोलंकी दूसरे स्थान पर रहीं। जोधपुर दक्षिण में भाजपा की वनिता सेठ महापौर बनी हैं। यहां कांग्रेस की पूजा पारीक दूसरे स्थान पर रहीं।

कोटा उत्तर नगर निगम के महामौर चुनाव में कांग्रेस की मंजू मेहरा ने बाजी मारीं। उन्होंने भाजपा की संतोष बैरवा को हराया। वहीं कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के राजीव अग्रवाल ने भाजपा के विवेक राजवंशी को हराया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

उल्लेखनीय है कि राज्य के नवगठित नगर जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण में कुल 560 वार्डों के लिए हाल ही चुनाव हुआ। कांग्रेस को जोधपुर उत्तर व कोटा उत्तर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिला, वहीं भाजपा जयपुर ग्रेटर और जोधपुर-दक्षिण नगर निगम में बहुमत हासिल कर पाई हैं। कोटा दक्षिण तथा जयपुर हेरिटेज में महापौर बनाने में निर्दलीय पार्षदों की बड़ी भूमिका रही।

इन सभी नगर निगमों में उप महापौर का चुनाव 11 नवंबर को होगा।

कोटा में महापौर के चुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई गयी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पत्रकारों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ । मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड