देश की खबरें | कांग्रेस निकट भविष्य में नहीं बन सकती नंबर वन पार्टी: नारायण राणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता नारायण राणे ने शनिवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि वह महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर पर निकट भविष्य में नंबर एक पार्टी नहीं बन सकती है।

मुम्बई, छह फरवरी भाजपा नेता नारायण राणे ने शनिवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि वह महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर पर निकट भविष्य में नंबर एक पार्टी नहीं बन सकती है।

उनके इस बयान से एक दिन पहले ही कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि राज्य में पार्टी को फिर से शीर्ष पर लाना उनकी प्राथमिकता है।

तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कांकावली में राणे ने संवाददाताओं से कहा कि पटोले को पता नहीं है कि उन्हें अपनी पार्टी को फिर एक बार नंबर वन बनाने में कितना वक्त लगेगा।

पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ निकट भविष्य में तो यह संभव है नहीं। यह बस भाजपा ही है जो राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर नंबर एक पार्टी होगी। ’’

उन्होंने यह आरोप लगाते हुए ठाकरे को भी निशाने पर लिया कि वह राज्य को अर्थव्यवस्था एवं बुनियादी ढांचा विकास के मामले में पीछे ले गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रार्थना करता हूं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कल की सिंधुदुर्ग यात्रा एमवीए सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए शुभ हो। ’’

राणे ने ठाकरे पर मुख्यमंत्री बनने के लिए हिंदुत्व के एजेंडे को त्याग देने का आरोप लगाया।

उन्होंने मुम्बई के अगले साल के नगर निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि शहर का अगला महापौर भाजपा का होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुम्बई में गुजराती समुदाय मोदी और शाह के पक्ष में खड़ा होगा। हमने दल-बदल कराने में पीएचडी कर रखी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा शिवसेना से टक्कर लेने में समर्थ है।’’

नये कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए राणे ने आश्चर्य प्रकट किया कि वे क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस एवं ‘बाहरियों’ पर प्रदर्शन को भड़काने का आरोप लगाया।

शाह रविवार को सिंधुदुर्ग की यात्रा करेंगे, जहां वह राणे के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

वर्ष 1990 के दशक में शिवसेना सेना की अगुवाई वाली सरकार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे राणे फिलहाल भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\