देश की खबरें | कांग्रेस ने आनंद शर्मा को कांगड़ा, राज बब्बर को गुड़गांव से लोकसभा उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी ने अभिनेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर को हरियाणा के गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है।

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे।

पार्टी ने मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र भूषण पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहे आनंद शर्मा लंबे समय तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उनका उच्च सदन का कार्यकाल अप्रैल, 2022 में पूरा हुआ था, हालांकि इसके बाद पार्टी ने राज्यसभा नहीं भेजा।

दिल्ली से सटे गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया है। अब तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे राज बब्बर पहली बार हरियाणा में अपना राजनीतिक भाग्य आजमाने जा रहे हैं। उन्हें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट के लिए एक जून और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट