देश की खबरें | कांग्रेस नेतृत्व ने महाराष्ट्र के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं के साथ बैठक की जिसमें कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी।

नयी दिल्ली, 25 जून कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं के साथ बैठक की जिसमें कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी।

खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र ने इस लोकसभा चुनाव में बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया है।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला तथा कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र में हम लोकसभा चुनाव बिलकुल विपरीत परिस्थिति में लड़े। मैं पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के हर एक नेता, कार्यकर्ता को बधाई देता हूं, बूथ एजेंट को बधाई देता हूं। हम महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने महाराष्ट्र को देश का सबसे समृद्ध और विकासशील राज्य बनाया था, पर भाजपा की सरकार ने उद्योग चौपट कर दिए, और जनता को बेरोजगारी और महंगाई के कुचक्र में धकेल दिया है। किसानों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है।’’

खरगे का कहना है कि देश अब बदलाव की ओर देख रहा है तथा महाराष्ट्र ने इसका स्पष्ट संदेश दे दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें चुनाव की तैयारियों में लग जाना है। यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आज महाराष्ट्र प्रदेश के नेताओं पर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।’’

महाराष्ट्र में इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 13 सीट जीतीं तथा उसकी सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने क्रमश: नौ और आठ सीट जीतीं।

प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का महा विकास आघाड़ी (एमवीए) इस बार सरकार गठन के प्रयास में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू