देश की खबरें | विधायक कंवरलाल के मामले में कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कंवरलाल मीणा की अयोग्यता के मामले में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर निशाना साधा।

जयपुर, 19 मई कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कंवरलाल मीणा की अयोग्यता के मामले में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर निशाना साधा।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष साहब इस फाइल पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं और उसे घुमा रहे हैं। आज तक ऐसा नहीं हुआ। ये लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं। संविधान को टारगेट कर रहे हैं। इनका उद्देश्य तानाशाही करना है। न कि संविधान के अनुरूप काम करना है।’’

झालावाड़ के अकलेरा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अदालत ने 14 दिसंबर 2020 को मीणा को 20 साल पुराने मामले में सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियों को धमकाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाते हुए तीन साल की कैद की सजा सुनाई थी।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने झालावाड़ के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के मीणा को तीन साल की सजा सुनाने के फैसले को बरकरार रखा था।

कांग्रेस, मीणा की विधानसभा की सदस्यता निरस्त करने की मांग कर रही है।

जूली व डोटासरा सहित कांग्रेस के छह विधायक सोमवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से भी मिले और इस संबंध में एक ज्ञापन उन्हें सौंपा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज