देश की खबरें | हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने दी राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

चंडीगढ़, 21 मई कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

1984 और 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सदस्यों ने हत्या कर दी थी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्र अब भी उनकी दृष्टि से लाभान्वित हो रहा है जिसमें 21 वीं सदी में मजबूत एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा गया था।

विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा रोहतक में जिला कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि ‘‘सूचना क्रांति, पंचायती राज प्रणाली, युवाओं को मताधिकार देने जैसे मुद्दों पर राजीव गांधी की सोच एवं निश्चय ने भारत को एक विकसित लोकतंत्र एवं आधुनिक राष्ट्र बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका जीवन सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने यहां प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ‘डिजिटल भारत के जनक’ थे।

हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बुद्धिराजा ने कहा कि राजीव गांधी ने युवा, एवं गतिशील भारत के विचार को आगे ले जाने का निश्चय किया था।

रोहतक में हुड्डा ने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने हर वर्ग को ‘कभी न खत्म होने वाली लाइनों में खड़ा’ करवा दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राज्य के युवा रोजगार की खातिर लाइन में खड़े हैं लेकिन सरकार भर्ती के बारे में बात नहीं कर रही है। राज्य के किसान मुआवजे के लिए लाइन में खड़े हैं लेकिन एक बार फिर सरकार ने किसानों को ठगा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\