देश की खबरें | मध्यप्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया उपवास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में शनिवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल की। ​​

भोपाल, 19 अक्टूबर मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में शनिवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल की। ​​

रोशनपुरा चौराहे पर उपवास में भाग लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के साथ-साथ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार भी शामिल थे।

पटवारी ने कहा,‘‘महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बारे में समाचार पत्रों में हर दिन खबरें आ रही हैं। हमने ज्ञापन दिया है, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसे अपराधों को नियंत्रित करने के प्रति उदासीनता दिखाई है। भाजपा को भारी जनादेश मिला है, लेकिन वह महिलाओं, लड़कियों आदि की सुरक्षा करना भूल गयी है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्य में हर 17 मिनट में महिलाओं के खिलाफ एक अपराध की सूचना मिलती है। मोहन यादव सरकार के उदासीन रवैये के कारण मादक पदार्थों की तस्करी भी बढ़ी है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बयान में कहा कि मध्यप्रदेश लड़कियों और महिलाओं के लिए असुरक्षित हो गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार बलात्कार के मामलों में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।

कमलनाथ ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का पद पिछले चार साल से खाली पड़ा है। लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

प्रदेश कांग्रेस ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर 'बेटी बचाओ' अभियान शुरू किया था।

शनिवार के विरोध प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो भी शामिल थीं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\