देश की खबरें | भाजपा के खिलाफ कर्नाटक राजभवन तक मार्च की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने की भाजपा की कथित कोशिश के खिलाफ यहां राजभवन तक मार्च करने का प्रयास किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 27 जुलाई कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने की भाजपा की कथित कोशिश के खिलाफ यहां राजभवन तक मार्च करने का प्रयास किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांडरे, सलीम अहमद समेत कई नेताओं को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति कार्यालय से राजभवन मार्च करने के दौरान बीच रास्ते में ही रोक लिया।

यह भी पढ़े | गोरखपुर में अपहृत छात्र की हत्या, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा.

कांग्रेस के नेता उसी स्थान पर धरने पर बैठ गये, जहां उन्हें रोका गया।

धरने के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने भाजपा पर लोकतंत्र की "हत्या " कर निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने और गिराने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: एम्स के डॉक्टरों ने निकाला पेट के अंदर से 20 सेमी चाकू, जानें पूरा मामला.

उन्होंने कहा, " हम इसका विरोध करना चाहते थे और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।" लेकिन कर्नाटक सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर उन्हें राजभवन की ओर जाने नहीं दे रही है।

सिद्धरमैया ने कहा कि अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का हक है।

इसके बाद पुलिस शिवकुमार और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर नजदीकी थाने ले गई।

हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

इस बीच, राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी