कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर छापा मरवाने का आरोप लगाया

कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी पर लगाया है।

जमात

अमेठी (उप्र), 20 अप्रैल कांग्रेस ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर पार्टी कार्यालय पर छापा मरवाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी पर लगाया है।

कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने ट्वीट कर कहा, “स्मृति ईरानी आप भूल कर रहीं हैं। आपने खुद तो अपने मंत्रालय से अमेठी को कुछ दिया नहीं और जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मदद कर रहे हैं तब अधिकारियों से छापा मरवाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “यह सामान अमेठी की उस जनता के लिए है जो कांग्रेस के परिवार जैसी है। छापा मारने वाले अधिकारियों को जबाब देना पड़ेगा।”

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट की इस घड़ी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्देश पर अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेसी साथी अमेठी के लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

अनिल सिंह का आरोप है कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ईरानी ने अमेठी के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी करवा कर घटिया हरकत की है।

सिंह ने कहा कि ईरानी ने स्वयं सांसद होते हुए भी सदैव अमेठी की जनता का उपहास एवं अपमान ही किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भले ही आज देश के एक साथ खड़े होने की बात करते हों लेकिन उनकी मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में सिर्फ और सिर्फ तानाशाही तथा बदले की भावना से ही काम करती आईं हैं। साथ ही कहा कि अमेठी का जनमानस ईरानी के इस कृत्य से स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि गत एक अप्रैल को राहुल गांधी ने एक ट्रक गेहूं, एक ट्रक चावल और चार अप्रैल को 20 हजार मास्क,12 हजार सैनेटाइजर,10 हजार साबुन तथा 17 अप्रैल को पांच ट्रक चावल, पांच ट्रक आटा, एक ट्रक दाल एवं अन्य राहत सामग्री जरूरतमंदों की मदद के लिये अमेठी भिजवाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी