देश की खबरें | मप्र विधानसभा उपचुनाव को लेकर दौरा कर रहे कांग्रेस नेता कोविड-19 की जद में आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये सियासी नेताओं की फेहरिस्त में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद प्रेमचंद बौरासी "गुड्डू" का नाम जुड़ गया है। वह आगामी विधानसभा उप चुनावों के सिलसिले में जिले के सांवेर क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर, 20 जुलाई मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये सियासी नेताओं की फेहरिस्त में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद प्रेमचंद बौरासी "गुड्डू" का नाम जुड़ गया है। वह आगामी विधानसभा उप चुनावों के सिलसिले में जिले के सांवेर क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे थे।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूर्णिमा गडरिया ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गये गुड्डू (59) को शहर के एक निजी अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस MLA गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा सचिन पायलट ने बीजेपी में ज्वाइन करने लिए की थी रुपयों की पेशकश.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान गुड्डू की हालत स्थिर है। हाल के दिनों में उनके संपर्क में आये सभी लोगों की कोविड-19 की जांच की जायेगी।

राज्य के उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की लोकसभा में नुमाइंदगी कर चुके गुड्डू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, वह प्रदेश के नवंबर 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों से चंद रोज पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा के पाले में चले गये थे। उन्होंने इसी साल मई में फिर दल बदलते हुए कांग्रेस में "घर वापसी" की थी।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का नया अध्यक्ष बनाया: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुड्डू,आगामी विधानसभा उपचुनावों में इंदौर जिले की सांवेर क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के तगड़े दावेदार हैं। वह पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे थे और कई लोगों से मिल रहे थे।

उधर, सत्तारूढ़ भाजपा के खेमे से सूबे के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को सांवेर से उम्मीदवारी के लिये पार्टी का चुनावी टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट