ताजा खबरें | कांग्रेस नेता ने चीन सीमा पर अतिक्रमण को लेकर वी के सिंह के बयान का मुद्दा लोकसभा में उठाया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को चीन से लगी सीमा पर अतिक्रमण से जुड़ा मुद्दा उठाया और इस बारे में खबरों में आए केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर सोच समझाकर बोलने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को चीन से लगी सीमा पर अतिक्रमण से जुड़ा मुद्दा उठाया और इस बारे में खबरों में आए केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर सोच समझाकर बोलने की जरूरत है।

चौधरी ने इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सदन को जानकारी देने की भी मांग की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चीनी फौज से हमारे जवान डटकर मुकाबला कर रहे हैं और उन्हें कोई भी मौका नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे पूर्व सेना प्रमुख एवं सरकार में मंत्री (वी के सिंह) ने कहा है कि हमने चीन से ज्यादा अतिक्रमण किए हैं। किये हैं तो ठीक है लेकिन हमारा आधिकारिक रुख है कि हम किसी की सीमा में अतिक्रमण नहीं करते हैं।

चौधरी ने कहा कि ऐसे बेबुनियाद बयान देकर हममें से किसी को भी चीन को मौका नहीं देना चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की छवि धूमिल करे।

चौधरी ने कहा कि सरकार को इस पर थोड़ा सोच-समझकर बोलना चाहिए और हम चाहते हैं कि रक्षा मंत्री इस बारे में सदन को सूचित करें ।

द्रमुक सांसद टी आर बालू ने तमिलनाडु में केंद्रीय विद्यालयों में तमिल पढ़ाये जाने की मांग सदन में उठाई और तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना द्वारा निशाना बनाये जाने का मुद्दा भी उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\