देश की खबरें | कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।

यह भी पढ़े | बिहार: बीजेपी नेता मंगल पांडे और अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की ली शपथ: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘आज दोपहर मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बीती रात करीब दो बजे मुझे हल्का बुखार महसूस हुआ और मैं उठ गया। सुबह मैंने जांच कराई। दो समानांतर जांच हुई। अब तक कोई दूसरा लक्षण नही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए लोगों को सलाह है कि वे सावधानी बरतें।’’

यह भी पढ़े | हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता निर्मल सिंह पर उत्तर प्रदेश में गोहत्या का मामला दर्ज.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और कुछ अन्य नेताओं ने तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

तिवारी से पहले, अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा और कई अन्य कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)