कांग्रेस नेता चिदंबरम का निशाना,कहा -बीजेपी अब पॉलिटिकल पार्टी नही रही, मोदी को पूजनेवाला पंथ बन गई है

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक पार्टी नहीं रही, बल्कि एक ऐसा पंथ बन गई है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है।

Credit -ANI

तिरुवनंतपुरम, 21 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक पार्टी नहीं रही, बल्कि एक ऐसा पंथ बन गई है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है.चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के 10 साल के शासन में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता गंभीर रूप से कमजोर हुई है.

उन्होंने लोगों से ‘‘लोकतंत्र को बहाल’’ करने की अपील की.चिदंबरम ने कहा कि भले ही कांग्रेस के घोषणापत्र में विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सत्ता में आने पर इसे निरस्त कर दिया जाएगा.

चिदंबरम ने यह उम्मीद भी जताई कि ‘इंडिया’ गठबंधन तमिलनाडु की सभी 39 सीट और पुडुचेरी की एक सीट पर जीत हासिल करेगा.उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने 14 दिन में घोषणापत्र तैयार किया, जिसका शीर्षक घोषणापत्र नहीं है. उन्होंने इसे मोदी की गारंटी कहा. भाजपा अब कोई राजनीतिक दल नहीं है. यह एक पंथ बन गई है और यह पंथ नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है.’’

चिदंबरम ने दावा किया कि ‘मोदी की गारंटी’ उन देशों की याद दिलाती है जहां पंथ पूजा होती है.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में पंथ पूजा को ताकत मिलनी शुरू हो गई है और इससे तानाशाही को बढ़ावा मिलेगा.’’चिदंबरम ने आरोप लगाया कि 10 साल के मोदी शासन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर नियंत्रण रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मोदी तीसरी बार सत्ता में आते हैं, तो वह संविधान में संशोधन कर सकते हैं.... हमें लोकतंत्र को बहाल करना होगा.’’कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है.चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में नौकरियां और धन पैदा करने की बात की गई है जिसके बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चुप है.उन्होंने कहा, ‘‘ ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर संसद के पहले सत्र में सीएए को निरस्त कर दिया जाएगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान