देश की खबरें | कांग्रेस ने 'क्राईपीएम' अभियान शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को 'क्राईपीएम' अभियान शुरू किया और एक क्यूआर कोड पोस्टर लगाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंसू पोंछते हुए दिखते हैं।
बेंगलुरु, एक मई कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को 'क्राईपीएम' अभियान शुरू किया और एक क्यूआर कोड पोस्टर लगाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंसू पोंछते हुए दिखते हैं।
'क्राईपीएम' क्यूआर कोड के साथ, पार्टी ने 'पेसीएम' क्यूआर कोड पोस्टर भी लगाया, जिसके बीच में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर है।
यह अनूठा अभियान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के मोदी पर निशाना साधने के एक दिन बाद शुरू हुआ।
प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें उन्होंने लोगों की पीड़ा सुनने के बजाय अपने अपमान पर रोते हुए देखा है।
उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि वह (मोदी) पहले प्रधानमंत्री हैं, जो आपके सामने आते हैं और रोते हैं कि उन्हें गालियां दी जा रही हैं। आपका दुख सुनने के बजाय वह यहां आ रहे हैं और आपको अपनी (समस्याएं) बता रहे हैं।"
कर्नाटक में भारतीय युवा कांग्रेस ने 'क्राईपीएम' और 'पेसीएम' के दो पोस्टर इस संदेश के साथ ट्वीट किए, "इन दिनों पीएम के भाषण मुझे मेरे फेसबुक फीड की याद दिलाते हैं - शिकायतों से भरा और कोई ठोस सामग्री नहीं। स्टेटस अद्यतन करने का समय? क्राईपीएमपेसीएम।"
कांग्रेस मुख्यमंत्री पर भी निशाना साध रही है और उनकी सरकार पर सार्वजनिक कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन वसूलने का आरोप लगा रही है।
राज्य में 10 मई को विधानसभा की 224 सीट के लिए मतदान होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)