देश की खबरें | कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख ने राहुल से पार्टी का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को राहुल गांधी से इस ‘‘संकट के समय’’ में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और इसे बचाने का आग्रह किया।
चित्रदुर्ग (कर्नाटक),27 सितंबर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को राहुल गांधी से इस ‘‘संकट के समय’’ में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और इसे बचाने का आग्रह किया।
शिवकुमार ने कहा कि सिर्फ गांधी परिवार ही देश और पार्टी को एकजुट रख सकता है तथा राहुल गांधी के एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने की मांग देशभर से पार्टी के सदस्य कर रहे हैं।
शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं राहुल जी से अपील करता हूं कि संकट की इस घड़ी में आप देश के कांग्रेस सदस्यों की मांग कृपया स्वीकार करें। पार्टी और देश की खातिर अध्यक्ष बनने से इनकार नहीं करिए।’’
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘कृपया स्वीकार (कांग्रेस का अध्यक्ष पद) करें, आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आपको इस देश को बचाना है, आपको कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालनी होगी।’’
उल्लेखनीय है राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति निष्ठा रखने वाले कांग्रेस विधायकों ने रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। उन्होंने गहलोत के पार्टी प्रमुख चुने जाने की स्थिति में उनके (गहलोत के) खेमे से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर संभवत: दबाव डालने के उद्देश्य से ऐसा किया।
गहलोत के प्रति निष्ठा रखने वाले विधायकों ने संकेत दिया कि वे सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जाने के खिलाफ हैं, जिन्होंने 2020 में गहलोत के खिलाफ बगावत का नेतृत्व किया था।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होने का कार्यक्रम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)