देश की खबरें | जयपुर महारैली के लिए तैयारियों में जुटी कांग्रेस, पूर्व महापौर के पत्र पर हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस जयपुर में 12 दिसंबर को प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' की तैयारियों में जुटी है, जिसमें देशभर से पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि इस रैली के जरिए कांग्रेस सतर्क तथा जागरूक विपक्ष की अपनी भूमिका को निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार को जगाने का काम करेगी।

जयपुर, नौ दिसंबर कांग्रेस जयपुर में 12 दिसंबर को प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' की तैयारियों में जुटी है, जिसमें देशभर से पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि इस रैली के जरिए कांग्रेस सतर्क तथा जागरूक विपक्ष की अपनी भूमिका को निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार को जगाने का काम करेगी।

वहीं, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर इस रैली को स्थगित करने पर विचार के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र को लेकर भी कांग्रेस की बैठक में हंगामा हुआ।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में माकन ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से महंगाई के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतर्क व जागरूक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस इस रैली के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जगाने का काम करेगी।

उन्होंने देश में आर्थिक असमानता संबंधी एक ताजा रपट का हवाला देते हुए आरोप लगाया, ‘‘ देश में गरीब और गरीब व अमीर और अमीर होता गया, यह नरेंद्र मोदी सरकर की देन है।’’

बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के संबोधन के दौरान एक स्थानीय नेता मित्रोदय गांधी ने, कांग्रेस नेता ज्योति खंडेलवाल द्वारा रैली स्थगित करने संबंधी पत्र लिखे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल ने यह सही नहीं किया। इस पर डोटासरा ने इस नेता को चुप करवाते हुए कहा, ‘‘ आप कौनसा भला काम कर रहे हैं, आप भी तो सही नहीं कर रहे हैं। अनुशासन बनाए रखें।’’ इसके बाद, कार्यकर्ताओं ने मित्रोदय गांधी को शांत करवाया।

उल्लेखनीय है कि खंडेलवाल ने इस रैली को स्थगित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन को देखते हुए पार्टी को रैली को फिलहाल स्थगित कर देना चाहिए और इसे कुछ दिन बाद आयोजित किया जाना चाहिए।

यह रैली पहले दिल्ली में होनी थी, जो अब जयपुर में हो रही है।

इस बीच, पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विद्याधर नगर स्टेडियम का मुआयना किया, जहां यह रैली होनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट