देश की खबरें | कांग्रेस अपनी उलझन छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है: शोभा करंदलाजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कांग्रेस अपनी पार्टी में 'उलझन' को छिपाने के लिए राज्य और केंद्र में भाजपा सरकारों पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। भाजपा नेता और उडुपी-चिक्कमंगलुरू सांसद शोभा करंदलाजे ने शनिवार को कांग्रेस पर यह आरोप लगाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, नौ जनवरी कर्नाटक में कांग्रेस अपनी पार्टी में 'उलझन' को छिपाने के लिए राज्य और केंद्र में भाजपा सरकारों पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। भाजपा नेता और उडुपी-चिक्कमंगलुरू सांसद शोभा करंदलाजे ने शनिवार को कांग्रेस पर यह आरोप लगाया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारों द्वारा शुरू किए जा रहे विकास कार्यों का कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है ।

उन्होंने कहा, 'राज्य में कांग्रेस नेतृत्व भ्रम में है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया केपीसीसी प्रमुख डी के शिवकुमार की कार्यशैली को मंजूरी नहीं देते हैं।

उन्होंने दावा किया कि शिवकुमार को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं या राज्य की जनता का पूरा समर्थन नहीं है।

हाल ही में उज्जीर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के मामले में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कभी भी इस तरह की हरकत का सहारा नहीं लेंगे।

आरोप को पूरी तरह से झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहती थीं कि पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे और घटना के लिए जिम्मेदार सभी दोषियों पर मुकदमा दर्ज करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\