देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तहत गांव स्तर पर संपर्क साध रही कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तहत युवाओं और महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए गांव, ब्लाक और जिला स्तर पर अभियान चला रही है।

लखनऊ, 12 फरवरी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तहत युवाओं और महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए गांव, ब्लाक और जिला स्तर पर अभियान चला रही है।

रविवार को यहां पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान“ कार्यक्रम तीन चरणों में 26 जनवरी 2023 से शुरू हो चुका है, जो पूरे दो माह तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश में “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान“ के प्रभारी राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर सफल “भारत जोड़ो यात्रा“ का विस्तार हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में प्रत्येक गांव और मतदान केंद्र को शामिल करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी और नेतागण पदयात्रा कर हर घर पर झंडा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार जुमला पार्टी’’ नाम से जारी ‘परिपत्र’ मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई इत्यादि को आधार बनाकर तैयार किया गया है।

हुड्डा ने बताया कि इस अभियान के तीसरे चरण में आभियान को भव्य स्वरुप प्रदान करते हुए “कार्यकर्ता महासमागम और महामेला’’ आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च भी निकाला जाएगा और समापन रैली में उनके द्वारा “महिला घोषणा पत्र“ का विमोचन किया जाएगा।

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\