देश की खबरें | कांग्रेस छह बागी विधायकों की वापसी के लिए उनके साथ बातचीत कर रही, उच्च पद की पेशकश की:जयराम ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस अपने उन छह बागी विधायकों को वापस लाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था।

शिमला, 22 मार्च हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस अपने उन छह बागी विधायकों को वापस लाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था।

ठाकुर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बागियों को अपने पाले में वापस लाने के लिए पार्टी (कांग्रेस) द्वारा मनाने की कोशिशें जारी हैं।

कांग्रेस के इन छह विधायकों की पिछले महीने राज्य विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। बाद में, पार्टी ने उन्हें आंतरिक पदों से भी हटा दिया था। हालांकि, वे अब भी पार्टी में हैं।

बगावत का बिगुल फूंकने के बाद से ये छह विधायक हिमाचल से बाहर डेरा डाले हुए हैं।

भाजपा नेता ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनके (सिंह के) अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता हतोत्साहित हो गए हैं और जमीनी हालात अनुकूल नहीं हैं।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता बागी विधायकों के संपर्क में हैं, जिनसे कहा गया है कि पार्टी आलाकमान ने लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पद से हटाने का मन बना लिया है।

ठाकुर ने यह भी दावा किया कि इन छह बागियों को उच्च पद और विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की पेशकश की गई है।

उन्होंने राज्य सरकार पर बागियों के खिलाफ प्रतिशोधी रुख अपनाने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने दावा किया कि इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी विधायक) को एक नोटिस दिया गया है, जबकि लाहौल और स्पीति के रवि ठाकुर के घर की ओर जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है। निर्दलीय विधायक के.एल. ठाकुर के परिवार के सदस्यों के व्यवसाय को निशाना बनाया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड