देश की खबरें | कांग्रेस परिवारवादी पार्टी, देश का विकास नहीं कर सकती: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे परिवारवादी व दिशाहीन पार्टी बताया तथा कहा कि वह देश का विकास नहीं कर सकती।

जयपुर, 20 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे परिवारवादी व दिशाहीन पार्टी बताया तथा कहा कि वह देश का विकास नहीं कर सकती।

शाह ने उदयपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी परिवारवाद पार्टी है। इतना ही नहीं ये दिशाविहीन पार्टी है।

उन्होंने कहा, 'भारत का विकास कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। गरीबों का कल्याण कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। भारत को सुरक्षित यह कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। भारत का गौरव कांग्रेस पार्टी नहीं बढ़ा सकती।'

शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले एफिडेविट देते हैं कि राम का अस्तित्व भी नहीं है। उन्‍होंने कहा,' कांग्रेस देश का विभाजन करने पर तुली है। उनके नेता उत्तर भारत, दक्षिण भारत, दो हिस्सों में देश को बांटने की मांग करते हैं।'

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे को अटकाकर रखा। शाह ने कहा,' कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को अटकाकर, लटकाकर व भटकाकर रखा। कहीं पर भी इनकी मंशा नहीं थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने।'

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दस साल में देश के पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम किया।'

इससे पहले शाह राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार दोपहर बीकानेर पहुंचे। उन्होंने वहां आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बीकानेर क्लस्टर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित किया। बीकानेर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\