देश की खबरें | कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनकल्याण की अनदेखी, ध्रुवीकरण पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जनकल्याण की अनदेखी करने और चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण पर ध्यान केंद्रित करने का रविवार को आरोप लगाया। पार्टी के एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

जयपुर, 13 जुलाई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जनकल्याण की अनदेखी करने और चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण पर ध्यान केंद्रित करने का रविवार को आरोप लगाया। पार्टी के एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

बयान में बताया गया कि कांग्रेस की ओर से रविवार को सीकर जिले के धोद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘संविधान बचाओ’ रैली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विपक्ष के नेता टीकाराम जूली, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव एवं सह-प्रभारी चिरंजीव राव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

डोटासरा ने रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन मजबूत है और उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के संघर्षों में उनके साथ खड़े रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोगों को सरकारी फैसलों के कारण अन्याय का सामना करना पड़ता है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न्याय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना चाहिए।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांवों का दौरा करने और निवासियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को किसानों, युवाओं या आम जनता के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका ध्यान केवल चुनाव जीतने के लिए हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर केंद्रित है।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने सीकर संभाग और नीम का थाना जिला बनाया था लेकिन भाजपा सरकार ने उन विकास योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने रैली को संबोधित करते हुए बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार ‘स्मार्ट मीटर’ के जरिए नागरिकों पर बोझ डाल रही है जबकि नेताओं के घरों को छूट दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘‘वे सरकारी आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाते हैं क्योंकि बिल का भुगतान सरकार करती है।...’’

जूली ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामलों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विरोधियों को निशाना बनाकर तानाशाही तरीके से काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे और न झुकेंगे।’’

उन्होंने राज्य सरकार पर कल्याणकारी योजनाओं की अनदेखी कर स्कूल और कॉलेज बंद करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\