देश की खबरें | कांग्रेस का किसानों का समर्थन करने का इतिहास रहा है: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि कांग्रेस नेता उनकी सरकार की किसान समर्थक योजनाओं का विरोध कर रहे हैं।

हैदराबाद, 13 नवंबर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि कांग्रेस नेता उनकी सरकार की किसान समर्थक योजनाओं का विरोध कर रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुफ्त बिजली देकर किसानों की मदद करने का इतिहास रहा है।

रेड्डी ने आरोप लगाया कि बीआरएस ने वादे के अनुसार गरीबों को दो कमरों का घर नहीं दिया। उन्होंने यह टिप्पणियां कोडंगल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार रैलियों को संबोधित करते हुए कीं।

उन्होंने कथित तौर पर पूरे न किए गए वादों के बारे में बात करते हुए कहा कि बीआरएस नेताओं ने यह भी आश्वासन दिया था कि वे दलितों को तीन एकड़ जमीन देंगे और कॉलेज बनाएंगे।

रेड्डी ने कहा कि जिन नेताओं ने 10 साल में अपने वादे पूरे नहीं किए, वे लोगों से उन्हें फिर से जिताने के लिए कह रहे हैं।

तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा और मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी