देश की खबरें | कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति ने राजस्थान के गौरव को खतरे में डाला: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसकी तुष्टिकरण की नीति ने राज्य के गौरव को खतरे में डाल दिया है।

जयपुर, नौ नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसकी तुष्टिकरण की नीति ने राज्य के गौरव को खतरे में डाल दिया है।

इसके साथ ही मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर बड़े से बड़े भ्रष्टाचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वह बृहस्पतिवार की शाम (बलिचा) उदयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस की सरकार में राजस्थान के लोगों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें हो रही हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल जी के साथ आतंकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। ऐसी जघन्य वारदात उदयपुर में इसलिए हुई क्योंकि यहां आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है।’’

मोदी ने कहा,‘‘कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति ने राजस्थान की संस्कृति, विरासत और गौरव को खतरे में डाल दिया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी। कांग्रेस सरकार, महिलाओं के खिलाफ अपराध को काबू कर पाने में पूरी तरह नकारा साबित हुई है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘कांग्रेस ने राजस्थान के पांच साल बर्बाद किए हैं। पांच साल तक राजस्थान की सरकार इसी में उलझी रही कि कुर्सी पर कौन बैठेगा। कुर्सी की इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता के मुद्दों की परवाह नहीं की।’’

मोदी ने कहा,‘‘कांग्रेस का एक ही एजेंडा है- राजस्थान को लूटो...अपनी तिजोरी भरो। भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा-पानी की तरह है, उसके बगैर कांग्रेस का काम नहीं चल सकता। राजस्थान में कांग्रेस के नेता खुद कह रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है, जैसी देश में कहीं और नहीं है।’’

राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हुए मोदी ने कहा,‘‘किसी ने कहा था कि राजस्थान में छोटी मछलियों को ही पकड़ा जाता है, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होती। मैं ऐसे लोगों को कहूंगा- राजस्थान में छोटी-बड़ी हर मछली पर कार्रवाई होगी। सिर्फ मछली ही नहीं, जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जाएंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान से भाजपा गुंडाराज और अपराध पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\