देश की खबरें | राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

जयपुर, एक नवंबर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सदस्यता अभियान की तैयारियों के लिये बुलाई गई बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने कहा, ‘‘सदस्यता के माध्यम से हम लोग संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे और मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम सब लोग साथ मिलकर 2023 में पुन: राजस्थान में कांग्रेस सरकार की वापसी सुनिश्चित करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को एक्सपोज (पर्दाफाश) करने का हमने काम किया है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोत्तरी के विरूद्ध प्रदेशभर में 14 नवंबर से 29 नवंबर के मध्य जन जागरूकता अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गॉंव-गॉंव, ढाणी-ढाणी में लोगों के पास जाकर उनसे मंहगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से होने वाली परेशानी पर चर्चा करेंगे एवं मोदी सरकार द्वारा जनता के साथ जितने वादे किये उन्हें निभाने में विफल रहने की चर्चा कर कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देकर लोगों को सदस्य के रूप में पार्टी से जोड़ेंगे।

डोटासरा ने बताया कि इस कार्यक्रम तैयारियों को लेकर सोमवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपस्थित रहे। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पार्टी की सदस्यता के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है जो 31 मार्च, 2022 तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के 50 लाख से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे तथा 5 लाख सदस्यता फार्म आज ही कार्यकर्ताओं को देकर सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार चलाये जाने विशेष सदस्यता अभियान के तहत मुद्दा आधारित सदस्यता की जायेगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन को भी भाग लेना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह नहीं आ पाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट