देश की खबरें | कांग्रेस सरकार पहले यह बताए कि उसने कितने फोन टैप किए : उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पेगासस मामले में उच्चतम न्यायालय से संज्ञान लेने और पूरे मामले की जांच की बात करने से पहले राजस्थान में विधायकों और मंत्रियों की फोन टैपिंग का खुलासा करना चाहिए।

जयपुर, 20 जुलाई विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पेगासस मामले में उच्चतम न्यायालय से संज्ञान लेने और पूरे मामले की जांच की बात करने से पहले राजस्थान में विधायकों और मंत्रियों की फोन टैपिंग का खुलासा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को बताना चाहिए कि किन नियमों के तहत कितने लोगों के और किस किस के फोन टैप किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के प्रश्न पर सरकार ने लिखित जवाब में स्वीकार किया कि फोन टैप हुए हैं।

भाजपा नेता राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य की कांग्रेस सरकार पहले यह खुलासा करे कि उसने टेलीफोन टैप किये, किसके किये, कितने किये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज जिस सरकार के खुद के विधायक ने आरोप लगाये... अभी जून में कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि ‘पार्टी के तीन-चार विधायकों ने मुझसे कहा कि उनका टेलीफोन टैप हो रहा है... और मेरा भी टेलीफोन टैप हो रहा है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कांग्रेस का चाल और चरित्र सामने आ गया है और पार्टी दिल्ली में संसद को ठप करके मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।’’ उन्होंने संसद को दूसरे दिन भी ठप रखने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि इससे एक बार फिर साबित हो गया कि उनका लोकतांत्रिक परम्पराओं में विश्वास नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\