देश की खबरें | कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 'गरीब विरोधी' : विजयेंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बृहस्पतिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर गरीब और हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया।

उडुपी (कर्नाटक), 10 अप्रैल भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बृहस्पतिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर गरीब और हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया।

विजयेंद्र ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के पास कोई ठोस विकासात्मक एजेंडा नहीं है।

भाजपा की जनाक्रोश यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शासन से ज्यादा प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

जनाक्रोश यात्रा आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक राज्यव्यापी अभियान है।

विजयेंद्र ने आरोप लगाया, "यह जन-केंद्रित सरकार नहीं है। यह विज्ञापनों और खोखले वादों पर बनी सरकार है। मूल्य वृद्धि ने गरीबों पर भारी बोझ डाला है और जमीन पर कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ है।"

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री अहिंदा (अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और दलितों का गठबंधन) नारे का इस्तेमाल कर सत्ता में आए, लेकिन पिछड़े समुदायों की अनदेखी की। सरकार केवल अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है और हिंदू विरोधी बन गई है।"

उन्होंने दावा किया, "आस-पास कोई चुनाव नहीं है। फिर भी हम यहां इसलिए हैं क्योंकि लोग परेशान हैं। चुनाव से पहले सिद्धरमैया ने कृष्णा नदी की ओर पदयात्रा की थी और शिवकुमार (उपमुख्यमंत्री) ने मेकेदातु पदयात्रा की थी। लेकिन उसके बाद से दोनों में से किसी ने भी एक भी सिंचाई परियोजना लागू नहीं की है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\