देश की खबरें | कांग्रेस ने असम-मिजोरम विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। इस विवाद के चलते हुई हिंसा में सात लोगों की जान चली गयी।

गुवाहाटी, 28 जुलाई कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। इस विवाद के चलते हुई हिंसा में सात लोगों की जान चली गयी।

शाह को लिखे एक पत्र में राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने दावा किया कि पूर्वोत्तर के इन दो राज्यों के बीच सीमा विवाद बहुत नाजुक स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हिंसा में असम पुलिस के छह कर्मी मारे गये और 50 से अधिक अन्य घायल हो गये।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों राज्यों के बीच वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति के चलते हमें और भीड़ हिंसा की आशंका है। यदि इस मामले को सकारात्मक राजनीतिक उपायों से तत्काल नहीं निपटाया गया तो दोनों राज्यों में स्थिति बद से बदतर हो सकती है और अन्य पूर्वोत्तर राज्य बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। ’’

कांग्रेस नेता ने शाह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्वोत्तर के सभी राजनीतिक दलों की तत्काल बैठक बुलाने की अपील की ताकि स्थायी हल पर पहुंचा जा सके।

असम जातीय परिषद (एजेपी)ने भी इस विवाद के समाधान के लिए प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की। इस विपक्षी दल ने कछार जिले के ललितपुर की स्थिति के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को जिम्मेदार ठहराया।

एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘ यह आश्चर्यजनक है कि सरमा ने प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग नहीं की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस विवाद को सुलझाने में विफल रहे हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू