ताजा खबरें | जद(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. बड़ी संख्या में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों का सामना कर रहे हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक में सोमवार को प्रदर्शन किया।

बेंगलुरु, 29 अप्रैल बड़ी संख्या में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों का सामना कर रहे हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक में सोमवार को प्रदर्शन किया।

जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना (33) के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली, हासन और बेंगलुरु सहित अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों में, बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला सदस्य भी थीं।

बेंगलुरु में, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

लांबा ने कहा कि कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के वीभत्स मामले ने राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किये जाने और उन्हें प्रताड़ित करने के 3,000 से अधिक वीडियो ने कर्नाटक वासियों और भारतीयों की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।’’

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रेवन्ना की संलिप्तता वाले कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए रविवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया और उसे शीघ्र अपनी जांच पूरी करने का निर्देश दिया।

कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी चौधरी द्वारा सरकार को एक पत्र लिखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

रेवन्ना हासन लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ। जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुआ था।

रेवन्ना की संलिप्तता वाले कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मतदान संपन्न होने के बाद वह देश छोड़कर भाग गए क्योंकि वीडियो सामने आने लगे थे।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की तीन सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) बिजय कुमार सिंह करेंगे।

अन्य दो सदस्य, सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुमन डी. पेनेकर और मैसुरु की पुलिस अधीक्षक सीमा लाटकर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड