Assembly By-Election: कांग्रेस ने राजस्थान और हरियाणा में विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने राजस्थान और हरियाणा में 30 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए बृहस्तिवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए.

प्रतिकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: कांग्रेस (Congress) ने राजस्थान और हरियाणा में 30 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए बृहस्तिवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए. कांग्रेस ने नागराज मीणा को राजस्थान की धरियावाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है तथा वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत को उम्मीदवार बनाया है. उल्लेखनीय है कि धारियावाद से भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था.

वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था. प्रीति गजेंद्र शक्तावत की पत्नी हैं. हरियाणा की ऐलानाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने पवन बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया है. बेनीवाल हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए. यह भी पढ़े: Tej Pratap Yadav ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन उन्हें इंडियन नेशनल लोकदल के अभय चौटाला से हार का सामना करना पड़ा था.केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चौटाला ने इसी साल जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दिया था. इस वजह से उपचुनाव हो रहा है. भाजपा-जजपा गठबंधन ने इस सीट पर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा को उम्मीदवार बनाया है। गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर सरकार का समर्थन कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड