देश की खबरें | कांग्रेस ने बाढ़ग्रस्त असम का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से असम में आयी विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील करते हुए इस संकट के दौरान राज्य का कोई दौरा न करने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

गुवाहाटी, तीन जुलाई कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से असम में आयी विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील करते हुए इस संकट के दौरान राज्य का कोई दौरा न करने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव जितेंद्र सिंह ने हर साल आने वाली बाढ़ पर नियंत्रण के संबंध में अपने वादों को पूरा करने में ‘‘नाकाम’’ रहने के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की आलोचना भी की।

सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए थे और बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था तथा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद की। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से राजग सरकार के किसी भी केंद्रीय मंत्री ने अभी तक असम का दौरा नहीं किया है।’’

सिंह असम के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह अत्यधिक निंदनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए कई बार असम का दौरा कर सकते है लेकिन राज्य में विनाशकारी बाढ़ के दौरान दौरा करने का वक्त नहीं निकाल सकते।’’

असम के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य अभूतपूर्व बाढ़ से जूझ रहा है, लगभग सभी जिले इससे प्रभावित हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है तथा संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि असम सरकार उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पायी है। बाढ़ नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा असम के लोगों से किए वादे नाकाम हो गए हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘मैं हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से अपने-अपने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने तथा वित्तीय या अन्य मदद मुहैया कराने का अनुरोध करता हूं।’’

असम में बाढ़ की स्थित मंगलवार को बिगड़ गयी तथा तीन और लोगों की जान चली गई। राज्य में 23 जिलों में 11.3 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राज्य में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल