देश की खबरें | कांग्रेस ने भाजपा की 'बी' टीम बनकर दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव लड़ा : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा।

लखनऊ, 21 फरवरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में दलित छात्रों के एक समूह से बातचीत में कहा था कि उन्हें पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायन्स’ (इंडिया) में शामिल नहीं होने से निराशा हुई थी।

गांधी ने मायावती के मौजूदा राजनीतिक रुख पर सवाल उठाते हुए कहा, ''मैं चाहता था कि बहनजी हमारे साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ें, लेकिन किसी कारण से उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह बेहद निराशाजनक है। अगर तीनों पार्टियां एकजुट होतीं, तो भाजपा कभी नहीं जीत पाती।''

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार की सुबह अपने आधिकारिक ''एक्स'' खाते पर एक पोस्ट में कहा ''कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा की बी टीम बनकर लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण वहां भाजपा सत्ता में आ गयी।''

उन्होंने कहा ''वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।''

उन्होंने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को सलाह दी ''अतः इस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व ख़ासकर बसपा प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह है।''

बसपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में भाजपा को सुझाव दिया '' साथ ही, दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार के सामने चुनाव में किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।''

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड