कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की निंदा की

पार्टी प्रवक्ता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई है। असम और हरियाणा की भाजपा सरकारों ने भी ऐसा किया है। यह गलत है और इससे कोरोना वायरस महामारी की वजह से पहले से ही परेशान आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।’’

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि इस कदम से, कोरोना वायरस महामारी की वजह से पहले से ही परेशान आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा।

पार्टी प्रवक्ता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई है। असम और हरियाणा की भाजपा सरकारों ने भी ऐसा किया है। यह गलत है और इससे कोरोना वायरस महामारी की वजह से पहले से ही परेशान आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।’’

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के ईंधन पर वैट (मूल्य वर्द्धित कर) बढ़ाने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपये का होगा। पहले यह कीमत 69.59 रुपये प्रति लीटर थी।

इसी तरह डीजल की नयी कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर होगी जो पहले 62.29 रुपये प्रति लीटर थी।

दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में शराब की कीमत में बढ़ोतरी पर सुष्मिता ने कहा, ‘‘शराब कोई आवश्यक वस्तु नहीं हैं। इसके दाम में बढ़ोतरी राज्य सरकारों पर निर्भर है। लेकिन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष होने के कारण मेरा यह कहना है कि सरकारें घरेलू हिंसा के पहलू को भी ध्यान में रखें।’’

हक हक मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट