देश की खबरें | कांग्रेस ने कर्नाटक की मुख्य सचिव पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा विधान पार्षद के खिलाफ शिकायत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद अध्यक्ष बसवराज होरत्ती से भाजपा विधान पार्षद एन रविकुमार के खिलाफ शिकायत की ।

बेंगलुरु, तीन जुलाई कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद अध्यक्ष बसवराज होरत्ती से भाजपा विधान पार्षद एन रविकुमार के खिलाफ शिकायत की ।

कांग्रेस ने भाजपा विधान पार्षद के खिलाफ विधान सौध पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई।

हाल ही में विधान सौध में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान, रविकुमार ने कथित तौर पर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिन्हें कांग्रेस ने अपमानजनक करार दिया।

विधान परिषद में कांग्रेस के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने होरत्ती को दी गई अपनी शिकायत में कहा, ‘‘कर्नाटक सरकार की मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी शालिनी रजनीश के बारे में अपमानजनक, अभद्र और मानहानिकारक बयान देने के लिए सख्त आपत्ति जताते हुए विधान परिषद के सदस्य रविकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सरकार के सर्वोच्च पद के सिविल सेवकों के साहस और ईमानदारी को कमतर करते हैं। यह कृत्य संसद की आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है और महिला अधिकारियों के प्रति अनादर दर्शाता है।

उन्होंने विधान परिषद के अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और रविकुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें तथा ‘‘विधान परिषद के नियमों और नैतिक दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी सदस्यता रद्द करें।’’

इस मुद्दे पर मुख्य सचिव की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। रविकुमार भी अपनी प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान