देश की खबरें | खंडवा लोकसभा सीट से पूर्णी बने कांग्रेस उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को राजनारायण सिंह पूर्णी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा, पार्टी ने मध्य प्रदेश की दो अन्य विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव के लिए भी मंगलवार को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

भोपाल, पांच अक्टूबर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को राजनारायण सिंह पूर्णी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा, पार्टी ने मध्य प्रदेश की दो अन्य विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव के लिए भी मंगलवार को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

इस तरह कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतों की गिनती होगी।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी तीन उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रदेश के पूर्व विधायक पूर्णी को टिकट दिया गया है। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई है, जिसके कारण इस पर उपचुनाव हो रहा है।

इसके अलावा, पार्टी ने सतना जिले की रैगांव (एससी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कल्पना वर्मा को अपना टिकट दिया है, जबकि अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी) से महेश पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वर्मा ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में रैगांव से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गये थे। पटेल वर्तमान में अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

रैगांव में भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं, जबकि जोबट सीट कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद खाली हुई है।

कांग्रेस ने दो अक्टूबर को पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से नितेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। नितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र हैं। बृजेंद्र सिंह के निधन के कारण यह सीट खाली हुई है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अभी तक किसी भी सीट के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\