ताजा खबरें | उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के.एल. शर्मा ने नामांकन दाखिल किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।

अमेठी, तीन मई उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।

शर्मा के साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता मौजूद रहे।

नामांकन से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं तथा जनता से शर्मा के लिए वोट करने का आग्रह किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा अमेठी के साथ हैं और आगे भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह छह मई को वापस आएंगी और अमेठी तथा रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगी और 40 साल तक अमेठी की सेवा करने वाले किशोरी लाल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाएंगी।

फुरसतगंज हवाई अड्डे से सीधे गौरीगंज में पार्टी कार्यालय पहुंचकर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर सच और सेवा की राजनीति लाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग धन बल के जरिए चुनाव लड़ते हैं और हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे।’’ उनका इशारा स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ था।

प्रियंका ने कहा, ‘‘अब पूरे देश को यह संदेश देने का समय आ गया है कि हम सेवा की राजनीति चाहते हैं।’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा ने 40 वर्षों तक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘किशोरी जी यहां के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को भी अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने 40 वर्षों तक यहां काम किया है और इस चुनाव में आप उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे दिल से काम करेंगे।’’

नामांकन दाखिल करने से पहले शर्मा ने कांग्रेस के कार्यालय से जामो रोड तक रोड शो निकाला।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला इकाई के अध्यक्ष राम उदित और आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई के अध्यक्ष हरिशंकर जयसवाल भी मौजूद रहे।

बाद में प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के नामांकन में भाग लेने के लिए रायबरेली के लिए रवाना हो गईं।

पंजाब के लुधियाना के रहने वाले किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में राजीव गांधी, सतीश शर्मा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के प्रतिनिधि के रूप में काम किया है और अब कांग्रेस ने उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को सुबह अमेठी सीट से शर्मा की उम्मीदवारी की घोषणा की गई।

किशोरी लाल शर्मा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं निभाऊंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\