देश की खबरें | कांग्रेस उम्मीदवार ने नगालैंड लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एस सुपोंगमेरेन जमीर ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कोहिमा, 26 मार्च नगालैंड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एस सुपोंगमेरेन जमीर ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जमीर ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान विश्वास जताया कि लोग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देंगे।

नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

जमीर ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि केंद्र में ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सरकार बनी तो कांग्रेस नगालैंड के लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी, जिसमें नगा मुद्दे का समाधान और पूर्वी नगालैंड राज्य की मांग भी शामिल है।

उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस’ (पीडीए) सरकार और केंद्र में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार नगा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में ‘‘विफल’’ रही हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें नगा राजनीतिक मुद्दे और ‘ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन’ (ईएनपीओ) की अलग राज्य की मांग को हल करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे नगा समुदाय को ‘‘केवल मूर्ख’’ बना रहे हैं।

जमीर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नगा राजनीतिक मुद्दे और ईएनपीओ की समस्याओं को हल करने के प्रति बहुत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है तो कांग्रेस मुद्दों को बहुत गंभीरता से लेगी और नगा लोगों के मुद्दों को हल करने में भाजपा की तरह समय नहीं लगाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\