देश की खबरें | कांग्रेस ने उत्तर, दक्षिण गोवा लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर और दक्षिण गोवा लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप और विरियाटो फर्नांडिस के नामों की घोषणा की।

पणजी, छह अप्रैल कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर और दक्षिण गोवा लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप और विरियाटो फर्नांडिस के नामों की घोषणा की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने गोवा में दोनों लोकसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर सहमति व्यक्त की है।

खलप (76) उत्तरी गोवा से महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के टिकट पर 1996-1998 तक सांसद रह चुके हैं।

खलप पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए एमजीपी छोड़ दी थी।

दक्षिण गोवा से कांग्रेस के उम्मीदवार विरियाटो फर्नांडीस भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी हैं।

फर्नांडीस ने 2022 गोवा विधानसभा चुनाव में डाबोलिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्हें हालांकि इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

गोवा में लोकसभा चुनाव सात मई को एक ही चरण में होगा और मतगणना चार जून को होगी।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही उत्तर गोवा से श्रीपद नाइक और दक्षिण गोवा सीट से पल्लवी डेम्पो के नाम की घोषणा कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड