देश की खबरें | कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 और उम्मीदवार घोषित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

पार्टी ने भुसावल से राजेश मानवटकर, जलगांव से स्वाति वाकेकर, वर्धा से शेखर शिंदे, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को टिकट दिया है।

वसई से विजय गोविंद पाटिल, सियोन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई।

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सीईसी की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) एकजुट है और सीट के तालमेल को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची शनिवार को जारी होने की संभावना है।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे।

कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी।

इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड