देश की खबरें | किसान आंदोलन को हवा दे रही है कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां : अरुण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां किसान आंदोलन को हवा दे रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान और सरकार की वार्ता जल्द ही असर दिखाएगी और आंदोलन समाप्त होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 14 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां किसान आंदोलन को हवा दे रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान और सरकार की वार्ता जल्द ही असर दिखाएगी और आंदोलन समाप्त होगा।

यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सिंह ने कहा, ‘‘देश का किसान सशक्त और खुशहाल हो, इसके लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की आमदनी दोगुनी हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं।'

यह भी पढ़े | Karnakata Apple iPhone Plant Violence: iPhone प्लांट में कमर्चारियों द्वारा की तोड़फोड़ से हुआ 440 करोड़ रुपये का नुकसान, हजारों आईफोन हुए चोरी.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह चिंता की बात है कि विपक्षी पार्टियां मुख्य रूप से कांग्रेस, जिसने सदैव किसानों को ठगा है, उन्हें धोखा दिया है और उनके लिए कभी कुछ भला नहीं किया... वह किसान आंदोलन को हवा दे रही है।’’

सिंह ने दावा किया, ‘‘देश में अधिकतर किसान आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं। जो भी चुनाव हुए, चाहे बिहार का चुनाव हो, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक का उपचुनाव हो, सभी जगह भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को समर्थन मिला है।’’

यह भी पढ़े | Maharashtra Rain Update: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना- IMD.

सिंह ने कहा, ‘‘कृषि सुधार कानून किसानों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन लाएगा लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने निहित स्वार्थ के चलते उसका विरोध कर रही है। हम उनकी निंदा करते हैं। कुछ कम्युनिस्ट पार्टी, अलगाववादी संगठन भी अपनी रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि फसलों की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था थी, है और आगे भी रहेगी। इन कानूनों से किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी मिलेगी।

अरुण सिंह ने उम्मीद जताई कि किसानों का आंदोलन जल्द ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार खुले मन से किसानों से बात कर रही है और उम्मीद है कि जो किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, वे भी जल्द अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड