देश की खबरें | कांग्रेस और माकपा आतंकवादियों का बचाव कर रहीं : केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और माकपा पर कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले हुए हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों का बचाव करने का आरोप लगाया।

तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और माकपा पर कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले हुए हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों का बचाव करने का आरोप लगाया।

इन दलों ने वहां सुरक्षा व्यवस्था की कथित तौर पर आलोचना की थी।

चंद्रशेखर ने सवाल किया कि रॉबर्ट वाद्रा, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और माकपा महासचिव एम ए बेबी "पाकिस्तानी आतंकवादियों का बचाव" क्यों कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि भारत हमले का जवाब देगा।

उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।"

चंद्रशेखर ने कहा कि जो लोग सुरक्षा चूक की आलोचना कर रहे हैं, वे उस हमले का बचाव कर रहे हैं, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, "रॉबर्ट वाद्रा, वी डी सतीशन और एम ए बेबी आतंकवादियों का बचाव क्यों कर रहे हैं? मैं इसके पीछे की मंशा नहीं समझ पा रहा हूं। क्या उनकी तुष्टीकरण की राजनीति इस स्तर पर पहुंच गई है? मेरा उनसे अनुरोध है कि उन्हें आतंकवादियों का बचाव नहीं करना चाहिए। उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि उन्होंने जो कहा वह गलत था और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।"

चंद्रशेखर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा का जिम्मा सेना, वहां की पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संभाल रहे हैं, जो इस मामले में "सक्षम" हैं।

उन्होंने कहा, "यदि वाद्रा, सतीशन और बेबी सुरक्षा विशेषज्ञ हैं तो उन्हें वहां जाकर काम करने या बयान देने दीजिए।"

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और व्यवसायी रॉबर्ट वाद्रा ने बुधवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पहलगाम में गैर-मुसलमानों पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि आतंकवादियों को लगता है कि देश में मुसलमानों के साथ "दुर्व्यवहार" हो रहा है।

इसके बाद भाजपा ने उन पर आतंकवादियों की का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड