देश की खबरें | संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को चुप कराने का केंद्र पर आरोप लगाया कांग्रेस ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को भाजपा की केन्द्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

जयपुर, 31 जनवरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को भाजपा की केन्द्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर भाजपा की केंद्र सरकार सीबीआई, आयकर एवं प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में सहयोग करने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान को सफल बनाने के लिये प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा एआईसीसी द्वारा जब भी कोई कार्यक्रम राजस्थान की कांग्रेस को दिया गया है तो देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने ही किया है।

उन्होंने कहा कि डोनेट फॉर देश कार्यक्रम में राजस्थान अव्वल रहा है तथा अब डोनेट फॉर न्याय अभियान में भी पूरे देश में राजस्थान प्रथम रहेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केवल जुमलेबाज हैं और विपक्ष पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं, लेकिन काम नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी से कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है क्योंकि राजस्थान वीरों की धरती है और कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले सेनानी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपने शासन में लोगों को केवल जुमले देने का कार्य किया, ना 15 लाख रुपये दिये, ना दो करोड़ नौकरियां दी, इसलिये अब राहुल गांधी देश की जनता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें सभी कांग्रेसजनों का सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर कांग्रेस के सह-कोषाध्यक्ष विजय इन्दर सिंगला ने कहा कि भाजपा का आजकल एक ही काम रह गया है कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिये संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुये विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जाये।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया इस अभियान में राजस्थान के कांग्रेसजनों का योगदान लगभग 65 लाख रुपये से अधिक हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट