विदेश की खबरें | अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने की इमरान की कथित योजना को लेकर पार्टी में भ्रम की स्थिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अंदर उस समय भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब उसने अपने ही एक वरिष्ठ नेता के बयान को खारिज कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता शेर अफजल मारवात ने दावा किया था कि जेल में बंद इमरान पार्टी के आंतरिक चुनावों में अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अंदर उस समय भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब उसने अपने ही एक वरिष्ठ नेता के बयान को खारिज कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता शेर अफजल मारवात ने दावा किया था कि जेल में बंद इमरान पार्टी के आंतरिक चुनावों में अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। पाकिस्तानी निर्वाचन आयोग के अनुसार अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अपना चुनाव चिन्ह 'बल्ला' बरकरार रखना चाहती है तो उसे 20 दिन की समय सीमा के अंदर पार्टी के अंदर चुनाव कराना होगा।

जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल मारवात ने मंगलवार को कहा कि बैरिस्टर गौहर खान पीटीआई के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार होंगे। उससे पहले इमरान ने कानूनी बाधाओं के कारण अध्यक्ष पद पर नहीं रहने का कथित तौर पर फैसला किया।

खान अभी रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं।

मारवात की घोषणा के बावजूद, पीटीआई ने दावा किया था कि इमरान खान के अपने पद से हटने की कोई योजना नहीं है।

पीटीआई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव पर "अटकलों" का खंडन किया।

बयान में कहा गया है, “पार्टी के अंदर चुनाव कराने को लेकर सभी अहम मुद्दों पर विचार किया जा रहा है।’’

पार्टी के कई नेताओं ने पुष्टि की थी कि इमरान खान पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने दावा किया था कि अंतिम उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी।

लेकिन, खैबर पख्तूनख्वा में पार्टी का नया चेहरा मारवात पार्टी के इनकार के बाद भी अपनी बात पर कायम रहे और बुधवार को ‘एक्स’ पर कहा: "मैंने पार्टी के अंदर चुनाव के बारे में, मीडिया से बातचीत में जो कुछ भी कहा है वह सही है। पार्टी अध्यक्ष ने सीनेटर अली जफर, बैरिस्टर गौहर उमैर नियाज़ी और मेरी मौजूदगी में यह फैसला किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी