दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के डीएम के निजी सचिव में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) राहुल सिंह के निजी सचिव की जांच में कोरोना वायरस पुष्टि हुई है। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट भी पृथक-वास में चले गए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुछ और कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की गई है जिनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को आने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा, “दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के निजी सचिव की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। डीएम समेत सभी ठीक हैं और कुछ दिन के लिए वह स्वयं पृथक-वास में चले गए हैं।”

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब की परिक्रमा की।

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गुरुद्वारे की ओर से प्रतिदिन एक लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है और इस सेवा के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सायरन बजाकर गुरुद्वारे की परिक्रमा की।

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) ईश सिंघल ने परिक्रमा करती मोटरसाइकिल और जिप्सी के कारवां का नेतृत्व किया।

कारवां में पुलिस की 35 वैन और 60 मोटरसाइकिल शामिल थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें