देश की खबरें | मिजोरम में एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोरोनो वायरस से एक और व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 4,436 हो गई।

आइजोल, 14 मार्च मिजोरम में कोरोनो वायरस से एक और व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 4,436 हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नया मरीज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 53 वर्षीय जवान है जो महाराष्ट्र से आया था।

उन्होंने बताया कि इस समय मिजोरम में 10 मरीज उपचाराधीन हैं और 4,416 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 10 मरीजों की इस महामारी में जान गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने की दर 99.55 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 2.42 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 44,726 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक दी गई है, जिनमें से 11,962 वरिष्ठ नागरिक और 1,140 लोग अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 10,008 स्वास्थ्य कर्मियों और 76 अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट