देश की खबरें | स्वाभिमान से समझौता किया लेकिन बदले में दर्द मिला: अखिलेश पर शिवपाल का निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं अपने भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उन्हें "संतुष्ट" करने के लिए अपने आत्मसम्मान से समझौता किया, लेकिन बदले में उन्हें केवल "दर्द" मिला।

लखनऊ, तीन मई समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं अपने भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उन्हें "संतुष्ट" करने के लिए अपने आत्मसम्मान से समझौता किया, लेकिन बदले में उन्हें केवल "दर्द" मिला।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपीएल) के प्रमुख ने अपने भतीजे के साथ अनबन की खबरों के बीच मंगलवार को कहा, "हमने उसे चलना सिखाया और वह हमें रौंदता चला गया।"

उन्होंने अपने ट्वीट में किसी का नाम लिए बिना कहा, ''अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी।''

शिवपाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन किया था।

दोनों नेताओं ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले रास्ते अलग कर लिए थे, जिसके बाद शिवपाल ने अपनी पार्टी बनाई थी।

हालांकि, उन्होंने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कहने पर मेलमिलाप के बाद इस साल सपा के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

मार्च में सपा विधायकों की बैठक में शिवपाल को आमंत्रित नहीं किए जाने पर उनके और अखिलेश के बीच मतभेद फिर सामने आ गए थे।

वरिष्ठ समाजवादी नेता ने खुद को आहत महसूस करते हुए विधायक के रूप में शपथ लेने में देरी की थी।

शपथ लेने के बाद, शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी जिससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

इन अटकलों को तब और बल मिला जब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फॉलो करना शुरू कर दिया।

अखिलेश ने कई मौकों पर अपने चाचा की भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकियों की खबरों पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने एक अवसर पर अपने चाचा को एक स्पष्ट संदेश में कहा कि भाजपा से नजदीकी रखने वालों के लिए सपा में कोई जगह नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\