देश की खबरें | गहलोत सरकार चलाने में पूरी तरह ‘फेल’: पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार चलाने में पूरी तरह ‘फेल’ साबित हुए हैं और उन्होंने किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत लोगों को गुमराह करने में विशेषज्ञ हैं।

उदयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार चलाने में पूरी तरह ‘फेल’ साबित हुए हैं और उन्होंने किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत लोगों को गुमराह करने में विशेषज्ञ हैं।

उदयपुर के वल्लभनगर सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हिम्मत सिंह झाला के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोंधित करते हुए पूनियां ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का सम्पूर्ण कर्जमाफी और बेरोजगार युवाओं को बेराजगार भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन वादे पूरा करने में विफल रही।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और कांग्रेस शासन में सैंकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ भी धोखा किया है।’’

पूनियां ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी और अन्य नेता भी मौजूद थे।

वल्लभनगर के बाद पूनियां ने धरियावाद (प्रतापगढ़) में भाजपा उम्मीदवार खेत सिंह मीणा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोंधित किया। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को अपना अपना पर्चा दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि धरियावाद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोन वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था।

दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गणना दो नवम्बर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी